रुडकी, फरवरी 5 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने खेड़ाजट गोलीकांड में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। बीती तीन फरवरी की शाम को खेड़ाजट में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान अराजक तत्वों ने सरेआम फायरिंग की थी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोलीकांड से जुड़ा दूसरे पक्ष का आरोपी शिव चौधरी नारसन चौकी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी शिव चौधरी की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.