मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- शिक्षक की पत्नी के घर रविवार की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नामजद आरोपी शिक्षक हत्याकांड में भी आरोपी है। जिससे जुड़ा मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। देर रात जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शहर के मोहल्ला महालक्ष्मीपुरम निवासी आरती चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसके पति अशोक चौहान की हत्या नीरज यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी बैंक कालोनी कोतवाली मैनपुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। फास्टट्रेक कोर्ट में इस घटना की सुनवाई चल रही है। हत्यारोपी नीरज घटना के गवाहों को गवाही देने से रोकने के लिए पीड़िता और गवाहों को मारने की धमकी देता रहता है। सात दिसंबर की रात लगभग 11 बजे नीरज यादव ने अपने साथियों को भेजकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.