प्रयागराज, मई 14 -- गाली-गलौज का विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करेली के डी ब्लाक करेली निवासी नाजिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी शमीम अपने साथी हम्दू माया और आसिफ के साथ पहुंचा। आरोप है कि परिवार की महिलाओं को गालियां देने लगे। विरोध करने पर हम्दू माया ने फायरिंग की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...