रुडकी, मार्च 31 -- सोमवार की देर रात कार सवार लोगों पर फायरिंग कर जेवर व फोन लूटने के मामले मामले में पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के मंडावर गांव निवासी एक युवती की शादी 28 मार्च को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर ब्राह्मपुर गांव निवासी नासिर पुत्र जहुर हसन के साथ हुई थी। सोमवार की देर रात युवती के मायके वाले उसे ससुराल से लेकर वापस लौट रहे थे। लेकिन वह जैसे ही कंकरखाता गांव के पास पहुंचे तो तभी वहां दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार के आगे मोटरसाइकिल को लगाकर चार राउंड फायरिंग कर दी।

हिंदी हिन्दुस्ता...