हाथरस, जनवरी 4 -- हाथरस जंक्शन के गांव महौ में पिछले दिनों दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग की वारदात में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी पर जनपद के अलग अलग थानों में पांच मुकदमे पंजीकृत हैं। हाथरस जंक्शन के गांव महौ में पिछले महीने 14 दिसंबर को दो पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट व फायरिंग हुई। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस ने शनिवार को वाहन चैकिंग के दौरान एक आरोपी को गांव चन्दैया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राज कुमार उर्फ रामू पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम दतौरा थाना हाथरस जंक्शन है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपी पर हाथरस जं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.