नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नरेला में वॉटर प्लांट संचालिका को धमकी देकर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी अनीश उर्फ ईश्वर दयाल को गिरफ्तार किया है। घटना 6 मार्च को हुई थी। बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने पिस्तौल लहराते हुए दीवार पर गोली चलाई और प्लांट बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। स्थानीय पुलिस पहले ही एक आरोपी पीयूष को पकड़ चुकी है। पूछताछ में अनीश ने दबदबा बनाने और पुरानी रंजिश के चलते वारदात कबूली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...