फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने वाला धराया
भागलपुर, मई 18 -- खरीक स्थित नदी थाना क्षेत्र में कल्याण कुमार द्वारा आवेदन दिया गया कि उसकी पुस्तैनी जमीन की मापी करवाने के दौरान कुंजो कुमार एवं सौरभ कुमार ने हथियार से लैश होकर जमीन नापी के एवज में रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर फायरिंग करते हुए जान मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त कुंजो कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.