आरा, दिसम्बर 29 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के छोटका चंदा गांव में रविवार की शाम हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के गोली से जख्मी शिवभजन राय के पुत्र विनोद कुमार के फर्दबयान पर सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि विनोद कुमार की ओर से घर के बाहर बाइक खड़ी की गई थी। दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से उसे हटाने के लिए कहा जा रहा था। इसे लेकर उनके बीच पहले नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। मारपीट भी होने लगी। उसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से उसे गोली मार दी गई थी। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के अनिल राय के पुत्र उमाशंकर राय उर्फ भादू कुमार, कन्हैया राय के पुत्र रामजी राय और स्व.जीतलाल राय के पुत्र श्रीराम राय को गिरफ...