भागलपुर, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र के फतेहपुर में रविवार की देर शाम फायरिंग किए जाने, कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर मारपीट किए जाने, जातिसूचक गाली दिए जाने के मामले में रंजन कुमार दास ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। सुल्तानगंज पुलिस ने नामजद आरोपी बिट्टू मंडल उर्फ विश्वजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...