रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट मामले में रविवार को पुलिस ने दो और बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। इससे पहले भी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक, वार्ड सात निवासी अजय पुत्र भूरे लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल की सुबह उसके छोटे भाई हेमंत का गली के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपियों ने हेमंत के साथ मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचे। आरोप था कि कुछ देर बाद आरोपी घर आए गए और राजेश पर तमंचे से फायर किया। इससे उसके हाथ और गले में छर्रे लग गए। ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर 25 अप्रैल को पुलिस ने तीन आरोपियों आशिष, वंशू पाल और एक किशो...