शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- जलालाबाद। जानलेवा फायरिंग के मामले में फरार चल रहे अमित ठाकुर निवासी ग्राम फरीदापुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण में संजय पुत्र शिवशरण लाल, शोभित सिंह पुत्र मुला और नितिन ठाकुर उर्फ कालू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, जेब काटने के एक अन्य मामले में फर्रुखाबाद जिले के थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ममापुर निवासी दिलीप पुत्र विश्राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उसके कब्जे से 8,850 रुपये, माचिस, ब्लेड और एक होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई। उसका साथी पिंटू निवासी सराय साधो फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...