फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बैरई में 19 नवम्बर को रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग, पथराव के मामले में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने मौहम्मदपुर बैरई स्थित आरोपियों के घर से गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि मौहम्मदपुर बैरई में खेत से निकलने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए वांछित आरोपियों के नाम अंकित कुमार पुत्र इन्द्रपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र मान सिंह निवासीगण मौहम्मदपुर बैरई बताया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...