फायरमैन को कॉकरोच बनकर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, डीसीपी ने नौकरी से किया बर्खास्त
मुख्य संवाददाता, जुलाई 11 -- UP News: कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर आगरा, दिल्ली और लखनऊ में प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए फायरमैन जितेंद्र राठौर को शुक्रवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी से पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जवाब देने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने तय अवधि में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके बाद डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें सेवा से हटाने करने का आदेश जारी कर दिया। अब वह फायरमैन की वर्दी का नहीं पहन सकेंगे। वर्दी में पाए जाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिरोजाबाद के रहने वाले जितेंद्र राठौर आगरा के संजय प्लेस फायर स्टेशन पर तैनात थे। उन्होंने गणित विषय में नेट पास करने के बाद दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पीएचडी में प्रवेश लिया था। छात्र-छात्राओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.