फायरकर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग
बागपत, अगस्त 6 -- बड़ौत। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने नोएडा अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन विभाग के आरक्षी तीरथपाल सिंह तोमर और आरक्षी रोहित यादव को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। सांसद ने पत्र में कहा कि दोनों अग्निशमन कर्मियों ने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। डॉ. सांगवान ने मुख्यमंत्री से दोनों जवानों को शहीद का दर्जा देने के साथ ही उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता तथा शहीद परिवारों को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- शहीद फायरकर्मियों के परिजनों को सांत्वना देनेपहुंचे सांसद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.