फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, सरसमल। मुजेसर की एक वर्कशॉप की आग बुझाते हुए ड्यूटी के दौरान दो फायरकर्मियों की मौत पर सरकार ने राहत दी है। हर परिवार को 30 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 1665 करोड़ रुपये भी योजना का लाभ उठाने वालों के खातों में ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि फरीदाबाद में हादसे में जान गंवाने वाले फायरकर्मियों के परिवारों को तुरंत आर्थिक मदद देने का फैसला लिया गया है। हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के माध्यम से 10 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये प्रति परिवार दिए जाएंगे। इसके साथ ही परिवार के एक आश्रित को एचकेआरएन के तहत नौकरी दी जाएगी। सरकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.