आगरा, अप्रैल 24 -- भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की आगरा शाखा के अंतर्गत शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में कॉन्फ्लुएन्स ऑफ बिज़नेस एंड प्रोफेशन विषयक सेमिनार आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कंपनी सचिव एवं कारोबारियों का आपसी जुड़ाव बेहतर नतीजे ला सकता है। आगरा शाखा अध्यक्ष अनुज अशोक ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित कंपनी नियम बदलाव कारोबार को फायदा देंगे। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चंदक ने कहा कि कारोबार की मौजूदा दौर में सफलता में कंपनी सचिव की अहम भूमिका है। पैनल डिस्कशन में डॉ. रंजना बंसल, राजेश गर्ग, नकुल मनचंदा, मनीष अग्रवाल, मनोज कुमार बंसल, अंबा प्रसाद, नितिन अग्रवाल और विजय गुप्ता ने सीएस की भूमिका को सराहा। यह भी पढ़ें- नए आयकर कानून के लिए जागरूक किया जीएसटी, कंपनी कानून, एमएसएमई संबंधित योजनाएं, ट्रेडम...