भदोही, मार्च 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सक को फटकार लगाया और फार्मासिष्ट के साथ सफाई कर्मी का सात दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जन आरोग्य मंदिर डेरवां का निरीक्षण किया। कैंपस के अंदर बड़े-बड़े जंगली घास उगे हुए थे एवं बाथरूम गन्दा पाया गया सीएमओ के फार्मासिस्ट प्रवीण गुप्ता एवं स्वीपर छोटे लाल का माह मार्च में सात दिवस का वेतन बाधित किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी। उसके बाद 4:10 पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालनगर का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...