प्रयागराज, अप्रैल 10 -- नगर निगम की ओर से फाफामऊ के शांतिपुरम में 473.37 लाख रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक बारात घर का महापौर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर आगामी माह तक लोकार्पण कराएं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...