फाफामऊ में किशोरी को गोली लगने से मची सनसनी
प्रयागराज, जून 22 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। फाफामऊ पुराना मोहल्ले में सोमवार की शाम एक किशोरी को संदिग्ध हालात में गोली लगने की सूचना से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, पुलिस गोली लगने से इनकार कर रही है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम करीब सात बजे फाफामऊ पुराना मोहल्ले में डायल 112 पर एक 17 वर्षीय किशोरी के पैर में गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी को समीप के एक निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देख उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों में भी खलबली मच गई। लोग वारदात को लेकर तरह-तरह की कयास लगा रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.