फाफर प्रीमियम लीग सीज़न-1 के फाइनल में बारा गुरारू बना चैंपियन
गया, जून 16 -- थाना क्षेत्र के फाफर गांव में आयोजित फाफर प्रीमियम लीग (एफपीएल) सीजन-1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बारा गुरारू और रूकुनपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बारा गुरारू की टीम ने 30 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारा गुरारू ने निर्धारित छह ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में रूकुनपुर की टीम छह ओवर में 49 रन ही बना सकी। इस तरह बारा गुरारू ने शानदार जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में कोंची पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सुनीता कुमारी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- फाफर प्रीमियम लीग सीज़न-1 के फाइनल में बारा गुरारू बना चैंपियन आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.