संवाददाता, जून 20 -- फादर्स डे से पहले उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर क्षेत्र मन दुखी कर देने वाली एक खबर आई है। यहां के एक गांव में जमीन को लेकर पिता पुत्र में इतना ठन गई कि पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। बेटा-बहू हमलावर हुए तो पिता जान बचाने के लिए दरवाजे की ओर भागे, उन्होंने कुंडी खोलने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन बेटा-बहू ने उन्हें जकड़ लिया। बेटे ने दोनों हाथ पकड़े और बहू ने हॉकी मारकर उन्हें तोड़ डाला। इसी दौरान बेटे ने पिता पर फरसे से हमला कर दिया। वारदात के मारे गए शख्स के दो और बेटे वहां मौजूद थे। उन्होंने पिता को बचाना भी चाहा लेकिन कुछ कर नहीं सके। बड़े बेटे और के हमले में घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मारपीट की धारा में ...