बिजनौर, अप्रैल 27 -- चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय को योगी आदित्यनाथ से बधाई पत्र प्राप्त हुआ। कक्षा 10 सत्र 2026-27 की छात्रा लाघवी भाटिया की हिंदी इंटरनेशनल ओलंपियाड में उत्कृष्ट सफलता के लिए दिया गया। यह ओलंपियाड हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया। इसका आयोजन प्रधानमंत्री संग्रहालय में हुआ। लाघवी भाटिया ने अपनी मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत यह भी पढ़ें- डॉ. परिणीता शुक्ला 'भारत आइकॉनिक अवार्ड 2026' से सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...