पीलीभीत, जनवरी 22 -- क्षेत्र के गांव तुरकुनिया नसीर में सूफी कमरूद्दीन के यहां हज़रत ख़्वाजा निजामुद्दीन औलिया महबूबे इलाही की सालाना फातिहा दरगाह मकसूदुल औलिया के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सूफी शाकिर हुसैन मियां की जेरे सरपरस्ती में आयोजित की गई। बुधवार को कुलशरीफ का आगाज कुरान शरीफ की तिलावत से हाफिज शादाब द्वारा किया गया। इस दौरान नात मनकवत सिजरा शरीफ़ पढ़ा गया। शमशुल कव्वाल ने अपने हमनमाओ के साथ महफिलें शमा में सूफियाना कलाम पेश किए। सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सूफी शाकिर हुसैन मियां की जानिब से मुल्क में अमन चैन खुशहाली तरक्की के लिए दुआ फरमाई गई। इस दौरान सूफी कमरूद्दीन, सूफी खलील अहमद, मोहम्मद फुरकान, निज़ामुद्दीन, कमालुद्दीन, रहीमुद्दीन,हाजी फिदा हुसैन, सूफी बाबू, रहीस अहमद, समेत सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.