प्रयागराज, मई 9 -- सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में शनिवार को नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए नेतृत्व एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। हेड गर्ल फातिमा मरियम एवं वाइस हेड गर्ल पलक डागा बर्नी चुनी गईं। येलो हाउस की कप्तान अनुश्का मलिक तथा उपकप्तान समृद्धि सिंह और मालिका मिश्रा बनीं। रेड हाउस की कप्तान उमरा अजीज एवं उपकप्तान तनुश्री रोज रहीं, जबकि ब्लू हाउस की कप्तान अदिति जायसवाल एवं उपकप्तान समृद्धि यादव को जिम्मेदारी दी गई। खेल कप्तान के रूप में निभिषा गुप्ता तथा उपकप्तान वैष्णवी सिंह का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- यूनिवर्सल कॉवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद का गठन हिंदी एवं अंग्रेजी संपादक और उपसंपादक पदों पर अनीविता कुमार, वाशी यादव, गौरी शर्मा एवं...