हल्द्वानी, मार्च 9 -- रामनगर। कॉर्बेट से सटे फाटो जोन में बाघ देखने को लेकर पर्यटको में होड़ सी लगी है। पानी पीने के लिए वाटर हॉल्स में आए बाघ को पर्यटको ने करीब से देखा, तस्सली के साथ सेल्फी भी ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही वन्यजीव नदियों व वाटर हॉल्स के पास दिख रहे है। उन्होंने दूरी बनाकर वन्यजीवों का दीदार करने की अपील की। यह वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...