रामनगर, अक्टूबर 1 -- रामनगर। कॉर्बेट लैंडस्केप में बने फाटो जोन को गुरुवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सुबह 6:00 बजे विधायक दीवान सिंह बिष्ट और तराई पश्चिमी प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने संयुक्त रूप से फाटो गेट का रिबन काटकर उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों पर सवार पर्यटकों को रवाना किया। इस दौरान स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के साथ फाटो जोन प्रसिद्धि भी देश और विदेश में फैल रही है साथ ही यहां इन जोन के खुलने के कारण स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। वही डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि इस सत्र में आज पहले दिन सुबह की पाली में 50 जिप्सी पर्यटकों को लेकर जंगल को रवाना हुई।इसके साथ इस बार से फाटो जोन और हाथी डगर जोन में मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पर्यटकों के मोबाइल वन चौ...