फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- शिकोहाबाद के छीछामई लोहिया पुल के फाटक में एक बड़े आकार का मगरमच्छ फंसकर मर गया। किसी तरह से उसे फाटक से बाहर निकाला। उसके बाद उसका शव नहर में बहता हुआ इटावा की ओर चला गया। इस दौरान वन विभाग ने मगरमच्छ की सुध नहीं ली। छीछामई लोहिया पुल के फाटक के पास आकर एक बड़े आकार का एक मगरमच्छ आकर फंस गया। वह फाटक से निकल नहीं पाया।जिसके कारण वह मर गया। जब गुरुवार को ग्रामीणों ने लोहिया पुल के फाटक में मगरमच्छ को फंसा देखकर हैरत में पड़ गए। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद मगरमच्छ पानी के बहाव में इटावा की ओर आगे बढ़ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं नहर में डूबे एक किशोर की तलाश में जुटी टीम ने भी मृत मगरमच्छ को निकालने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इस बारे मे...