फाटक बंद होते समय ट्रैक के बीच फंसीं तीन कारें
इटावा औरैया, मई 9 -- भरथना। नगर की व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20-बी पर शनिवार सुबह चार बजे फाटक बंद होने के दौरान तीन कारें रेलवे ट्रैक के बीच फंस गईं। ड्राइवर और मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर जाम लगा रहा। रेलवे फाटक बंद होने का सायरन बजने के बाद भी कुछ वाहन चालक जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी दोनों ओर से तीन कारें ट्रैक के बीच पहुंच गईं और फाटक पूरी तरह बंद हो गया। काफी मशक्कत के बाद कार ड्राइवरों ने आपसी समन्वय और लोगों की मदद से कारों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- फाटक पर अव्यवस्था से लगा जाम, आउटर पर आठ मिनट रुकी मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि फाटक बंद करते समय अचानक तीन कार दोनों गेट के बीच में आ गयी, जिस पर गेटमैन ने सूझबूझ दिखाते हुए गेट को खो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.