फाटक पर रुकती ट्रेन तो बिगड़ सकते थे हालात
बदायूं, अगस्त 4 -- बिनावर, संदीप तोमर। बरेली-कासगंज पैसेंजर के इंजन में सोमवार सुबह आग लगने की घटना कुछ मिनट और आगे बढ़ जाती तो तस्वीर बिल्कुल अलग होती। ट्रेन मालगांव रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंच जाती तो तीन घंटे तक बरेली-मथुरा हाईवे बंद हो सकता था। सावन के पहले सोमवार पर हजारों कांवड़िये इसी मार्ग से गुजर रहे थे। ऐसे में लंबा जाम, अफरातफरी और कानून-व्यवस्था की चुनौती एक साथ खड़ी हो जाती। हालांकि लोको पायलट सर्वेश सिंह ने खतरे को भांपते हुए रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। यही फैसला पूरे घटनाक्रम का टर्निंग प्वाइंट बन गया। बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55328 सोमवार सुबह बदायूं के मालगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी। तभी इंजन की वायरिंग से धुआं और लपटें उठने लगीं। लोको पायलट ने बिना जोखिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.