फाटक देर से खुलने पर लगा लंबा जाम, 25 मिनट तक फंसे रहे राहगीर
औरैया, मई 22 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर फाटक देर से खुलने के कारण भारी जाम लग गया। लगातार ट्रेनों के आवागमन के चलते रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहा, जिससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 25 मिनट तक राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जानकारी के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:13 बजे फाटक बंद किया गया था। इसके बाद लगातार ट्रेनों की आवाजाही होने से फाटक निर्धारित समय पर नहीं खोला जा सका। फाटक बंद रहने से अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। करीब 25 मिनट बाद दोपहर 12:37 बजे फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही बाइक सवार तेजी से निकलने लगे, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और जाम की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.