औरैया, मार्च 30 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर फाटक देर से खुलने के कारण लंबा जाम लग गया। करीब 25 मिनट तक गेट बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:40 बजे रेलवे फाटक बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन के चलते गेट काफी देर तक नहीं खोला गया। इस दौरान अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। करीब 4:05 बजे फाटक खुलने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। गेट खुलते ही बाइक सवारों ने आगे निकलने की होड़ में अव्यवस्था पैदा कर दी, जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं सके। जाम के कारण पैदल राहगीरों को भी निकलने में काफी दिक्कत हुई। मौके पर मौजूद पीआरडी जवान शिवरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.