गाजीपुर, अप्रैल 19 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर शनिवार सुबह एक गंभीर लापरवाही सामने आई। वायरलेस मोड़ के पास स्थित गेट संख्या ई4/सी पर तैनात गेटमैन उमेश कुमार फाटक बंद किए बिना ही ड्यूटी स्थल से गायब हो गए, जिससे फाटक खुला रह गया और सड़क पर वाहनों का आवागमन जारी रहा। इससे बड़े हादसे की आशंका बनी रही। सुबह करीब 10:07 बजे दिलदारनगर से ताड़ीघाट के लिए रवाना हुई डीटी पैसेंजर ट्रेन संख्या 53643 जब फाटक के पास पहुंची, तो चालक ने स्थिति भांपते हुए पहले ही ट्रेन रोक दी। ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। गौरतलब है कि यह ट्रेन पहले से ही विलंब से चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सेक्शनल रेल पथ निरीक्षक अमन श्रीवास्तव ने तुरंत अधिकारियों को अवगत कराया और दूसरे गेटमैन शाहजहां अंसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.