औरैया, मार्च 10 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा के दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग स्थित क्रॉसिंग संख्या 13 केवी पर मंगलवार दोपहर फाटक देर से खुलने के कारण भीषण जाम लग गया। छह मिनट तक महानंदा एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब पौन घंटे तक लोगों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 26 मिनट पर बंद किया गया था। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक काफी देर तक नहीं खोला गया। जिससे अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक, बस, कार और दोपहिया वाहनों की लाइन दूर तक फैल गई।करीब 12 बजकर 42 मिनट पर फाटक खोला गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.