औरैया, अप्रैल 13 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 13-बी फाटक पर सोमवार शाम फाटक खुलते ही भीषण जाम लग गया, जिसके चलते दो प्रमुख ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा। शाम 5:57 बजे गेटमैन द्वारा फाटक खोले जाने के बाद मोटरसाइकिल, पैदल राहगीरों और बड़े वाहनों ने अव्यवस्थित तरीके से आवागमन शुरू कर दिया, जिससे फाटक पर जाम लग गया। जाम की स्थिति के चलते समय पर फाटक बंद नहीं हो सका। करीब आठ मिनट बाद अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों के आने की सूचना पर गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन जाम के कारण सफल नहीं हो सके। इस दौरान इटावा से कानपुर की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को करीब सात मिनट तक आउटर सिग्नल पर रोके रखा गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह जाम हटवाकर शाम 6:15 बजे फाटक बंद कराया, जिसके बाद दोनों...