हापुड़, मई 3 -- रेलवे फाटकों पर लोगों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। दिन हो या रात, कई लोग बंद फाटक के नीचे से जबरन निकलकर उसे क्रॉस करते नजर आते हैं, जबकि थोड़ी ही दूरी पर ट्रेन तेजी से आ रही होती है। ट्रेन का हॉर्न बजने के बावजूद लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थिति रोजमर्रा की बन चुकी है। कई बार बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी इसी तरह फाटक पार करते दिखते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। रेलवे विभाग और प्रशासन द्वारा समय-समय पर चेतावनी और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसका असर सीमित ही नजर आता है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। जरूरत है कि लोग स्वयं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हों और नियमों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.