फाजिलनगर में बस अड्डा निर्माण की मांग
कुशीनगर, अगस्त 2 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर फाजिलनगर में राजकीय बस अड्डे के निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि फाजिलनगर भगवान बुद्ध तथा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जीवन से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इतनी महत्वपूर्ण पहचान होने के बावजूद फाजिलनगर में राजकीय बस अड्डा नहीं है। इससे यात्रियों और पर्यटकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र राजकीय बस अड्डे के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Jamui News: विशेष: सरकार बस स्टैंडों को 'मल्टी कॉम्प्लेक्स' बनाने की योजना में जुटी है सरकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.