बदायूं, फरवरी 28 -- बिल्सी, संवाददाता। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह पीठाधीश्वर बलदेव धाम गुधनी ललितेश्वरा नंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें फाग महोत्सव होली के रंग कवियों के संग" थीम पर आधारित सभी कवियों ने अपना काव्य पाठ सुनाया। आयोजक आचार्य ललितेश्वरानंद महाराज ने साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया। युवा कवि देव ठाकुर ने सुनाया। फागुन की मस्ती आई है, होली की खुशबू लाई है...। ओजस्वी जौहरी ने सुनाया, अद्भुत छटा निराली है इस बजरंगी के धाम की, निस दिन सेवा होती है यहां भगवन सीताराम की...। गीतकार नरेंद्र गरल ने सुनाया, बूंद-बूंद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा। ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा। विष्णु असावा ने सुनाया...