फतेहपुर, मार्च 5 -- अमौली। बुढ़वा के राम दरबार मंदिर में महिला पुरुष फाग प्रतियोगिता हुई। महिलाओं ने जवाबी जबरदस्त टक्कर देते हुए प्रतियोगिता को अनिर्णय की ओर पहुंचा दिया। निर्णायक मंडल के सदस्य 85 वर्षीय जगमोहन लाल मिश्रा व नरेंद्र बाजपेई ने दोनों टीमों को बराबर में घोषित किया। प्रतिभागी महिला टीम को पूर्व कमांडेंट इंद्रजीत सिंह व पूर्व संयुक्त सचिव गृह ज्ञानपाल सचान, डा पीयूष शुक्ला व सुयश शुक्ला ने पुरष्कृत कर सम्मानित किया। पुरुष टीम को रामआसरे अवस्थी, बृजेंद्र सचान,पंथू सिंह, ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। पुरुषों की टीम ने संतों मानुष तन बौराना......,जनक पुर रामा ब्याहने आए .....गाकर खूब तालियां बटोरी। महिला टीम ने मेरा श्याम बंशी का बजाइया कब मधुबन से आवेगा.....पिया के मनहि बसे रघुबीरा.... जैसे भक्ति फाग गाकर सबको झूमने के लिए मजबूर ...