बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान ने होली फाग गायन का आयोजन किया। संगीत शिक्षक राजेश आर्य, संगीत शिक्षिका रजनी गुप्ता ने कहा कि शास्त्रीय संगीत में होली का अत्यधिक महत्व है। त्योहार संगीत नृत्य एवं रंगों से भरपूर है। सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि होली के दिन सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। सरस्वती वंदना के साथ राग काफी, आज जमुना के तीर, होरी महिनवां मां बरसे न बरसे, खेले मसाने में होली दिगंबर, होली खेले राम मिथिलापुर मां जैसे गीत प्रस्तुत हुए। कार्यक्रम में अनमोल, स्वरांग, आदर्श मिश्रा, सदरे आलम, विवेक, प्रिंस शर्मा, आराध्या चतुर्वेदी, श्याम मिश्रा, सुधाकर, नितेश, प्रमोद, शैलेश, शुभ, नीलू, अनुष्का, स्वरिशा, रश्मि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.