अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जाहरवीर बाबा गोगा जी महाराज मंदिर श्री गोगा जी धाम महेंद्र नगर कर दसवां स्थापना दिवस और मेला कार्यक्रम मनाया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम के क्रम में माता की चौकी का भव्य आयोजन हुआ। भक्तों ने माता के भजनों के साथ राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ जमकर होली खेली। मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि दसवें स्थापना दिवस के तहत तीसरे दिन रविवार को शाम 5 बजे माता की चौकी में गायक यश भारद्वाज ने महामाई का गुणगान किया। ज्वालामई का आगमन हुआ। देवी माता की भक्ति की ऐसी गंगा बही कि भक्त उसमें देर रात तक भक्त स्नान करते रहे। इस अवसर पर माता की चौकी के बाद चली भजन संध्या में बांके बिहारी के भक्तों ने राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों के साथ जमकर होली खेली। देर रात तक भक्त झूमते रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.