फतेहपुर, मार्च 8 -- असोथर। थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में होली फाग के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। भैरवा निवासी चंदी देवी पासवान ने बताया कि पांच मार्च को होली फाग के दौरान उसके 38 वर्षीय बेटे कुलदीप को प्रधान राकेश गुप्ता ने गांव के ही अमन कुमार, राजेद्र तिवारी, ब्रहमेश तिवारी, शिवा, विपिन और आशीष और दो अज्ञात लोगों के साथ मारपीट की थी। जिसमें कुलदीप को गंभीर चोंटे आई थीं। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी सरांय खालिस ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को जिला अस्पताल से भी कानपुर के हैलट अस्पताल...