मथुरा, मार्च 3 -- ब्रज की पारंपरिक आभा और उत्साह के बीच सोमवार को सौंख रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में रंग, रस और संगठनात्मक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा ने जैसे ही ब्रज के लोकस्वर में होली गीत की प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों और उल्लास से गूंजायमान हो उठा। चंग और ढप की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। गुलाल और पुष्पवर्षा से एक-दूसरे का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। विधायक श्रीकांत ने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आरएसएस के विभाग प्रचारक पारस पार्थ सारथी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचा...