नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल, संवाददाता। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित 30वें फागोत्सव के तहत बुधवार को महिला होल्यारों ने सभा प्रांगण में जमकर होली खेली। गायिकाओं ने 'होली खेलन पधारो वृंदावन में', 'बरसाने में होली हो रही है', 'मैया जी होली खेले आज', 'आज बिरज में होली रे रसिया', 'आज कन्हैया रंग भरे' आदि होली गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दी।महिलाओं ने स्वांग प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बेहतरीन स्वांग प्रस्तुति के लिए मंजू बोरा, चंद्रा पंत, रजनी चौधरी, ईश्वरी जोशी, मोहिनी देवी, हीरा नयाल एवं वीणा पंत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति एवं प्रो. ललित तिवारी ने किया। सभा के बाल कलाकारों ने तल्लीताल डांठ में राधा-कृष्ण की होली पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान सीओ नैनीताल को होली के अवसर पर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.