अल्मोड़ा, मार्च 1 -- रानीखेत में आयोजित फागोत्सव में महिला होली गायन और स्वांग प्रतियोगिता में नैनीताल और अल्मोड़ा की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। रानीखेत सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित फागोत्सव में नैनीताल, अल्मोड़ा, भड़गांव और चिलियानौला सहित कुल 21 महिला होल्यारों की टीमों ने भाग लिया। होली गायन प्रतियोगिता में नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल ने प्रथम, कला संस्कृति संगम अल्मोड़ा ने द्वितीय और मस्तमौला ग्रुप रानीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वांग प्रतियोगिता में कला संस्कृति संगम अल्मोड़ा प्रथम, मां नंदा सुनंदा महिला दल भवाली द्वितीय और नारी शक्ति रानीखेत तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, विशिष्ट अतिथि चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत और विनोद खुल्बे ने पुरस्कार बांटे। वहां समाजिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.