गुमला, मार्च 1 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में लगने वाली फागुन मेला का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। मेला का उद्घाटन फागुन मेला का उदघाटन प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, मुखिया मंजू देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मुकेश सिंह, सुदामा केशरी, शिव केशरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न दुकानों और स्टॉलों का अवलोकन किया। मौके पर प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि यह फागुन मेला दशकों से आयोजित होता आ रहा है और इसे देखने के लिए दर्जनों गांवों के लोग यहां पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मेले के अवसर पर भरनो के अधिकांश घरों में रिश्तेदारों का आगमन होता है। जिससे सामाजिक मेल-जोल और आपसी सौहार्द बढ़त...