रांची, फरवरी 25 -- रांची। भगवा नारी सेना और रिद्म म्यूजिक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दोपहर 12:30 बजे से टैगोर हिल रोड, मोरहाबादी के एक बैंक्वेट हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। 'फागुन आया रे' कार्यक्रम में गायक पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति से समां बांधेंगे। आयोजन समिति के स्वपन बनर्जी और पिया वर्मन ने बताया कि इस नि:शुल्क समारोह में गुलाल और सहभोज के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर खुशियां साझा करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...