बक्सर, दिसम्बर 12 -- बिजनेश न्यूज फोटो संख्या 25 कैप्शन - शुक्रवार को फाउंडेशन स्कूल में छात्र को मेडल पहनाते मुख्य अतिथि एडीएम अरुण कुमार व उपस्थित प्राचार्य त्रिगुण कुमार। बक्सर। शहर के फाउंडेशन स्कूल में शुक्रवार को उत्साह व भव्यता के साथ वार्षिक खेल समारोह 2025 का आयोजन किया। एडीएम अरूण कुमार सिंह मुख्य अतिथि और महिला थानाध्यक्ष सुनंदा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मशाल दौड़ के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए खेल समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया और विद्यार्थियों की जीवंत ऊर्जा व खेल भावना की प्रशंसा की। इस मौके पर विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें 100 मीटर दौड़, रिले रेस, गुब्बारा दौड़, मेंढक छलांग जैसी कई दिलचस्प प्रतियोगिताएं थीं। बताया कि यह ...