फाउंडेशन पर लटका ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर
चंदौली, जून 11 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां कस्बा में सकलडीहा मार्ग पर घटिया किस्म के निर्माण के कारण ट्रांसफार्मर का फाउडेशन धंस गया है । ठेकेदार की लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। गुरुवार को ग्रामीणों ने इसे ठीक कराने की मांग की है।चहनियां कस्बा में ढाई सौ केबीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया है।ट्रांसफार्मर रखने के लिए फाउंडेशन का निर्माण करवाया गया । जो साल भर बाद ही धंस गया। जो मुख्य मार्ग चहनियां वाया चन्दौली हाइवे के किनारे लगा है । इसके चलते सोमवार को आंधी के बाद से रात्रि 10 बजे से लेकर मंगलवार की शाम 6 बजे तक सप्लाई बंद रही। यह भी पढ़ें- आंधी से भारी नुकसान, तीन सौ गांवों की आपूर्ति ठप 6 बजे के बाद सप्लाई शुरू हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई अनहोनी होती हैं तो विभाग जिम्मेदार होगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.