मैनपुरी, अगस्त 7 -- जहां एक तरफ हरियाणा के सोनीपत से सामने आई 74 वर्षीय शिवचरण रामरत्न गुप्ता की कहानी ने बदलते रिश्तों पर संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन मानवता की मिशाल पेश कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को दो अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया। अब उनकी संख्या 66 से बढ़कर 68 हो गई है। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर में झाड़ियों में 24 वर्षीय युवक व बेवर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के सामने 35 वर्षीय युवक के शव बरामद हुआ था। दोनों शवों की पहचान न होने पर पुलिस ने सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन को सूचना दी। सूचना पर फाउंडेशन के सदस्यों ने अज्ञात शवों को अपना मानकर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। फाउंडेशन संस्थापक अतुल सक्सेना ने बताया कि अंतिम संस्कार केवल एक धार्मिक ...