महाराजगंज, अप्रैल 28 -- फरेंदा, निज संवाददाता। तविन फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए दो जरूरतमंद युवतियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। ग्राम झावा निवासी सुखना देवी अपनी पुत्री व ग्राम गोपलापुर दुबे निवासी बहादुर यादव की पुत्री के विवाह के खर्च को लेकर चिंतित थे। परिवारों ने फाउंडेशन की माया शुभ मंगल संकल्प योजना के तहत आवेदन किया था।फाउंडेशन के अध्यक्ष तत्सत मणि त्रिपाठी ने दोनों परिवारों के खातों में 21-21 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी। अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना है ताकि संसाधनों के अभाव में किसी बेटी की शादी न रुके। यह भी पढ़ें- समाजसेवी ने कराया गरीब परिवार के बेटी की शादी इस अवसर पर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अरविंद वर्मा, धीरेंद्र राय, अमित जायसवाल, प्रद्युमन ...